तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोटद्वार भाबर में शनिवार सुबह मौसम ने फिर करवट ली। अचानक आसमान में बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह आसमान साफ हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आई। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को शनिवार को राहत मिली। पिछले चार दिनों से शहर के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे। बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की छतों पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे। पिछले तीन-चार दिन से कोटद्वार भाबर में बहुत गर्मी हो रही थी। गर्मी से लोग परेशान थे। कूलर की हवा से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे आसमान में काली घटा के साथ तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। आसमान में छाई काली घटा को हवा का साथ मिला और बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। मौसम में बदलाव से लोगों को उमस से निजात मिल गई। बारिश से मौसम सुहावना रहा, सुबह 11 बजे बाद धूप खिल उठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *