41 मजदूरों को बचाने की जद्दोजहद जारी, हाईटेक मशीनरी के साथ अब भगवान से भी आस

Spread the love

देहरादून, एजेंसी। उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में पिछले सात दिन से 40 से ज्यादा जिंदगियों को बचाने की जद्दोजहर जारी है, लेकिन अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हो पाई है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है और उम्मीद है कि सुरंग में फंसे मजदूरों को जिंदा वापस लाया जा सके। अब भगवान का ही सहारा है और पूरी आस है कि मजदूरों को सही सलामत रेस्क्यू किया जा सके।
भारी मशीनरी से हाईटेक टेक्रोलॉजी के साथ आपरेशन चल रहा है। दूसरी ओर सुरंग के मुहाने पर एक मंदिर की स्थापना की जा रही है, ताकि ईश्वर की कृपा हो जाए और बचाव अभियान कामयाब हो सके। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि स्थानीय लोगों का मानना है कि स्थानीय देवता बाबा बौखनाग के प्रकोप से सुरंग ढही है। यह भी कहा जा रहा है कि सुरंग निर्माण के दौरान देवता का मंदिर ढहाया गया था, जिनके प्रकोप कारण सुरंग ढह गई। हालांकि इंटरनेशनल ड्रिलिंग एक्सपर्ट टीम का रेस्क्यू जारी है, लेकिन अमरीकी मशीन के बेयरिंग में खराबी आ गई है, जिसके चलते पिछले कल रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा था, लेकिन अब फिर से टीम काम पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *