छात्रा दिव्यांशी का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरैला की छात्रा दिव्यांशी का भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड में चयन हुआ है। बेटी की इस सफलता पर अभिभावकों व शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की।
शिक्षक विपिन चौहान ने बताया कि विज्ञान के लिए प्रेरित अनुसंधान के नवाचार के लिए प्रोजेक्ट बनाकर उन्हें आनलाइन जमा किया जता है। इस वर्ष विद्यालय छात्रा ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से इंस्पायर अवार्ड अपने नाम किया। कहा कि इससे पूर्व में कई विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूल का नाम रोशन कर चुके हैं। इस मौके पर पारस नेगी, विराज नेगी, अक्षित रावत एवं साक्षी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *