छात्र नेताओं ने सीयूईटी परीक्षा को रद्द करने की मांग

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी परिसर के छात्र नेता ने सीयूईटी परीक्षा को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से रदद किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीयूईटी लागू होने के बाद छात्र-छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय व पहाड़ के सभी परिसरों में सीयूईटी परीक्षा के माध्यम से होने वाली प्रक्रिया को रदद किए जाने की मांग की है।
शुक्रवार को पौड़ी परिसर के छात्र अमन नयाल ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीयूईटी लागू होने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में जागरूकता व संसाधनों के अभाव के चलते छात्र-छात्राएं सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे है। कहा कि सीयूईटी परीक्षा होने के बाद प्रवेश ना मिलने पर पहाड़ का छात्र कर्ज लेकर प्राइवेट कालेज में दाखिला ले रहा है। जिससे पलायन भी बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसर टिहरी, श्रीनगर व पौड़ी परिसर में स्थानीय छात्रों को 50 फीसदी आरक्षण दिए जाने, सीयूईटी परीक्षा की चयन प्रक्रिया के बाद भी कक्षाओं में सीट शेष रहने के बाद क्षेत्रीय छात्रों को मैरिट बेसिस से प्रवेश देकर रिक्त सीटो को पूरा करने, तीनों परिसरों में सीयूईटी का परीक्षा केंद्र होना अनिवार्य हो व सभी छात्रों का परीक्षा केंद्र उनके निकटतम परीक्षा केंद्र में करवाने, 3 हजार से कम छात्रसंख्या वाले व कम विषय वाले परिसरों में सीयूईटी परीक्षा रदद करने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *