छात्र संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि में प्रति कुलपति की नियुक्ति सहित फीस वृद्धि किए जाने, पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली की जांच किए जाने सहित अन्य मांगो पर कार्यवाही न होने पर जय हो छात्र संगठन ने रोष व्यक्त किया है। शुक्रवार को मांगों पर कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर गढ़वाल विवि के छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने विवि के कुलसचिव से वार्ता की। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने कहा कि नियुक्तियों और पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली की जांच किए जाने, फीस वृद्धि को वापस लिये जाने, प्रति कुलपति को पद से हटाये जाने कि मांग कि जा रही थी, लेकिन विवि प्रशासन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि जल्द मांगों कार्रवाई नहीं होती है तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर पुनीत अग्रवाल, विरेंद्र सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *