छात्र संघ चुनाव : प्रत्याशियों ने कराये नामांकन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डा. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नोतकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनावों के लिए शनिवार को 16 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर नामांकन पर्चे भरे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक अग्रवाल, मंदीप व आयुष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद के लिए दीक्षा ठाकुर व अमीषा बुड़ाकोटी, महासचिव पद के लिए पारस नेगी, रोहित प्रजापति, उमंग नेगी व शिवांशु शाह, सह सचिव पद के लिए साहिल सिंह बिष्ट व दीपक, कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित काला व स्वाति गैरोला और विवि प्रतिनिधि पद के लिए खुशी कंडवाल, सेजल अरोड़ा व सौरभ रावत ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बताया कि आज रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *