14 अक्टूबर को होंगे बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव 2023-24 के लिए अधिसूचना जारी हो गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. ओके बेलवाल ने चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए 14 अक्तूबर को प्रात: 8 बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना और मतगणना के तुंरत बात चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रो. बेलवाल ने बताया कि छात्र संघ चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, छात्रा प्रतिनिधि व विवि छात्र संघ प्रतिनिधि के पदों पर होंगे। कहा कि छह अक्तूबर को प्रात: 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक व 7 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक नामांकन की तिथि रखी गई है। 8 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे से अपराह्न नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक नामांकन वापसी और इसी दिन अपराह्न 2 बजे बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। 14 अक्तूबर को मतदान के बाद मतगणना व इसी दिन मतगणन समाप्त होने के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को प्रात: 11.30 बजे एसीएल हॉल में निर्वाचित प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मौके पर मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी, प्रो. अतुल ध्यानी, प्रो. आरएस कुंवर, डा. गौतम नैथानी, डा. एससी सती, डा. राकेश नेगी, डा. किरण वर्मा, डा. अरूण शेखर बहुगुणा आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *