छात्र संघ के महासचिव अनुराग को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : होली पर्व पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होली माहोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज सेवा के लिए छात्र संघ महासचिव अनुराग कंडवाल को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल व डा. रमाकांत कुकरेती ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही बच्चों को होली के महात्म्य के बारे में भी बताया। कहा कि होली हमारी संस्कृति व सभ्यता का प्रतीक है। हमें अपनी संस्कृति व सभ्यता के संरक्षण पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का पर्व है। कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है। कार्यक्रम के दौरान छात्र संघ महासचिव व नन्हीं दुनिया भावी राष्ट्र के अध्यक्ष अनुराग कंडवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गेप्स के निदेशक राम भरोसा कंडवाल, छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार, भूमिका जोशी, अमित काला, नमन भटनागर, ऋषभ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *