छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

Spread the love

पिथौरागढ़। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति ने विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कलेज व स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल में नशामुक्ति अभियान चलाया। जिसमें छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। बुधवार को मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान दोंनों स्कूलों में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें हमारे देश के युवाओं को नशे रूपी जाल में फंसाना चाहते हैं। जिससे वह हमारे देश के युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाकर देश की जड़ों को कमजोर कर सकें। स्कूलों में पढ़ने वाला युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि आंतकवाद को सर्वाधिक फंड नशे के कारोबार से मिलता है। मानव की प्रगति के लिए भी उन्होंने नशे को जहर की संज्ञा दी। कहा कि इससे सभी को बचना चाहिए। इस दौरान समिति के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान ष्णवर्धन जोशी, खुशाल नेगी, राकेश देवलाल, कल्पना देवलाल, ललित सामंत, मोहित बिष्ट, योगेश चिराल,हिमांशु कांडपाल,दीवान सिंह सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *