विद्यार्थियों ने चलाई स्वच्छता अभियान, निराई-गुड़ाई भी की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सेवा पखवाड़ा के तहत पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने जगह-जगह फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। साथ ही ग्रामीणों को भी स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यार्थी प्रतिदिन एक घंटा सफाई व पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यतीत कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए। बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। कहा कि हमें अपने विशेष दिनों पर पौधा रोपण करना चाहिए। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक घंटा श्रमदान करके विद्यालय की फुलवारी, पार्क, किचन गार्डन, कक्षा-कक्षों व पानी की टंकी की सफाई की। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने कूड़ा एकत्रित कर उसे नष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *