मेडिकल कॉलेज में छात्र व डॉक्टर कोरोना संक्रमित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर एवं एमबीबीएस छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों सहित अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी को एहतियात बरतने की सलाह दे रहा है।
रविवार को आरटीपीसीआर जांच में मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर एवं दो एमबीबीएस छात्र कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं। जबकि नौ लोग अन्य स्थानों से पॉजिटिव आये है। बेस अस्पताल के पीआरओ अरूण बड़ोनी ने बताया कि पैथोलॉजी लैब से एक सीनियर डॉक्टर पॉजिटिव आये हैं। जबकि एक एनेस्थिसिया विभाग का जूनियर डॉक्टर एवं इंटर्नशिप कर रहा डॉक्टर पॉजिटिव आया है। उन्होंने कहा कि एक छात्र व एक छात्रा भी एमबीबीएस की पॉजिटिव आयी है। जबकि श्रीनगर सहित अन्य स्थानों के लगभग नौ लोग कोविड पॉजिटिव आये हैं। सभी को होम आईसोलेट किया गया है। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल में मात्र एक मरीज कोविड वार्ड में भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *