छात्रों कर रहे पीएचडी प्रवेश परीक्षा का इंतजार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गगढ़वाल केंद्रीय विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। पूर्व में विवि द्वारा यूजीसी नेट, जेआरएफ, सीएसआईआर नेट, गेट, जीपैट, सीड, आईसीएमआर नेट, डीबीटी नेट आदि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के स्कोर तथा साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए विवि ने आवेदन जारी किए थे, जिसकी अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित थी। राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर ही पीएचडी में प्रवेश कराए जाने के निर्णय के विरोध व विवि की अपनी प्रवेश परीक्षा कराने की मांग के लिए 15 मार्च के बाद छात्र संगठनों की ओर से आंदोलन किया गया। छात्रों के दबाव को देखते हुए विवि प्रशासन की ओर से पीएचडी में प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। छात्रों की मांग व कई विषयों में न्यूनतम आवेदन प्राप्त होने पर विवि ने निर्णय लिया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025-26 के लिए विवि की ओर से शोध प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाएगी एवं पूर्व के आवेदन मान्य रहेंगे। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा व वर्तमान छात्र संघ सचिव अनुरोध पुरोहित ने कहा कि विवि की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है, इस प्रवेश परीक्षा का शोध करने के इच्छुक छात्र इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने विवि से इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी करने की मांग की। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा सेल का गठन किया गया है। सेल की ओर से इस संदर्भ में तैयारी की जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *