छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर की तालाबंदी, कल आज से भूख हड़ताल करेगें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में परीक्षा परिणामों में अनियमितता बरतने के आरोप में छात्रों ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट पर तालाबंदी की। छात्रों ने आज से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को आक्रोशित छात्रों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर तालेबंदी कर दी। छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी, पूर्व कोषाध्यक्ष अंकित सुंदरियाल ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। विवि प्रशासन छात्रों की समस्या नहीं सुन रहा है। बीते पांच दिनों से छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन अभी तक किसी ने भी छात्रों के साथ वार्ता नहीं की है। जिससे छात्रों में नाराजगी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार से भूख हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, मुकुल, संजना, अक्षिता, सुषमा, अनुज, आकाश, पारस, अमन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *