विद्यार्थियों ने किया रामलीला का सुंदर मंचन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढाक में दशहरा उत्सव मनाया गया। जिसमें नवयुग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया व लघु नाट्य के रूप में रामलीला कथा में अभिनय किया।
दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए पूर्व से ही विद्यालय में कई तैयारिया की गयी थी। जिसमें रामलीला में होने वाले विभिन्न साज-सज्जा, परिधान इत्यादि व्यवस्थीकरण शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा मिलकर किया गया। आयोजित किए गए दशहरे के उत्सव में हनुमान जी का पात्र मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। साथ ही अन्य विद्यार्थियों द्वारा निभाए गए पात्र भी सराहनीय रहे। अंत में राम के द्वारा रावण पर अग्नि का तीर छोड़ा गया व रावण दहन किया गया। इस शुभअवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम नेगी व विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *