फ्लैट में पंखे से लटका मिला छात्र का शव

Spread the love

देहरादून। मसूरी रोड किराये के फ्लैट में रहने वाले छात्र का शव वहां पंखे से लटका मिला। वह यहां अपने दो अन्य दोस्तों संग रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक घर का इकलौता बेटा था। कुठालगेट चौकी इंचार्ज सुमेर सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे सूचना मिली। कंट्रोल रूम से बताया गया कि मसूरी रोड स्थित आर्केडिया रेजिडेंसी के फ्लैट संख्या 203 में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो अंश उर्फ मंतव्य (21) पुत्र श्याम किशोर निवासी इंदिरानगर छोटा गुरुद्वारा के पास बरेली यूपी फ्लैट में पंखे से लटका मिला। फंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने दोस्त विनय निवासी बिहारीगढ और राजीव चौहान निवासी हरिद्वार के साथ उक्त फ्लैट में रहता था। दोनों दोस्त दीपावली से पहले घर चले गए थे। अनमोल अकेला फ्लैट में था। रविवार को दिन में उसने मां से बात की। रात को उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद अनमोल की मां ने बिहारीगढ़ से विनय को फ्लैट पर भेजा। उसने अंश को फंदे पर लटका पाया। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। मौत की वजह पता लगाने के लिए पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया है। वह एक निजी संस्थान में पढ़ाई कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *