छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से मंगलवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर गेट पर छात्रों ने कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि कुलपति अधिकतर समय दिल्ली रहते हैं जिस कारण वह विवि की समस्याओं को नहीं समझ पा रहे हैं। छात्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने विवि में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को पूर्व वर्षों की तरह पारदर्शी बनाने, प्रवेश में 50 प्रतिशत सीटें नेट के आधार पर और 50 प्रतिशत सीटें विवि की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भरे जाने की मांग की। इसके अलावा टिहरी में प्रतियोगिता के लिए गए छात्र-छात्राओं के साथ हुई मारपीट की घटना का मुद्दा भी उठाया गया। छात्रों ने विवि में हो रही अन्य अनियमितताओं पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर भुवन, अखिल राणा, यशराज, पवन, प्रवीण रावत, साहिल, अभिषेक, ऋषभ और अमन पुंडीर आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *