नदियों के संरक्षण के लिए आगे आए विद्यार्थी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नमामि गंगे के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों को नदियों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि नदियों को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी दी है।
महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एलआर राजवंशी ने विद्यार्थियों को नमामि गंगे अभियान की जानकारी दी। कहा कि बेहतर जीवन के लिए नदियों को संरक्षित करना अति आवश्यक है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने क्षेत्र में बहने वाली नदियों को स्वच्छ रखें। डा. उमेश ध्यानी ने कहा कि यह जानकारी हमें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचानी चाहिए। जिससे समाज में एक जागरूक फैले। नोडल अधिकारी वरूण कुमार ने बताया कि नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जुड़ना चाहिए। इस मौके पर नवनीत, डा. डीसी मिश्रा, डा. वीके सैनी, डा. प्रीति रावत, डा. विनीता देवी, डा. अर्चना नौटियाल, डा. शिप्रा, डा. दुर्गा रजक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *