विद्यार्थियों ने मनाई दीपावली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विद्या भारती से सम्बद्ध हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दीपावली के महात्म्य के बारे में बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत शिक्षक प्रयागदत्त चमोली के नेतृत्व में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मनमोहक रंगोली भी बनाई। साथ ही कविता व भजनों की भी प्रस्तुति दी। शिक्षक मनोज जोशी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से भगवान श्री राम की लीला दिखाई। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अंचल कुमार, गीता रावत, सुनीता पंत, कीर्ति द्विवेदी, श्रेया चौधरी, मुस्कान, पूजा चतुर्वेदी, हेमा पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *