नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य चुनें छात्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की ओर से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि छात्रों को नशे से दूर रहकर अपने बेहतर भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।
मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। छात्रों को नशे से दूर रहकर अपना बेहतर भविष्य बनाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सुमनलता ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, भिक्षावृति, बालश्रम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपतकालीन नम्बर डायल-112, साइबर टोल फ्री नम्बर-1930 आदि के बारे में जानकारी भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *