तंबाकू से दूर रहकर बेहतर भविष्य चुनें छात्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में तंबाकू / धूम्रपान निषेध बिंदु पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को तंबाकू व अन्य नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य चुनने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार के दिशा निर्देशानुसार नशा मुक्ति समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंथ मौर्य नें कहा कि तंबाकू का सेवन एक सामाजिक बुराई है, युवाओं को इस बुराई से बचना चाहिए। विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता मोहम्मद अकरम प्रभारी एसओजी व एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स पुलिस कोटद्वार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए तंबाकू धूम्रपान आदि नशे के विरुद्ध कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.अजीत सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर निर्भर है देश का विकास तभी संभव है जब देश का युवा वर्ग स्वस्थ हो। डॉक्टर संत कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र को कमजोर करने की प्रथम कड़ी नशा है। विचार गोष्ठी में डॉ. अभिषेक गोयल डॉक्टर सुषमा भट्ट, तृप्ति दीक्षित, डॉक्टर किशोर चौहान, सूरज चौहान, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *