लक्ष्य तय कर बेहतर भविष्य चुनें विद्यार्थी

Spread the love

रोटरी क्लब की ओर से आयोजित की गई कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
रोटरी क्लब की ओर से महर्षि विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं को बेहतर करियर की जानकारी दी गई। इस दौरान सदस्यों ने छात्रों से अपना लक्ष्य तक कर पूरी मेहनत से जुटे पाने की जुटने का आह्वान किया।
रविवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर के असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य डॉ. अनुराग शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बेहतर करियर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपना लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत से उसे पाने के लिए जुट जाना चाहिए। अनुशासन से ही छात्र जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष एस नेगी कहा कि क्लब की ओर से समय-समय पर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित की जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करने की अपील की। कहा कि वर्तमान में डिजिटल का दौर चल रहा है। ऐसे में छात्र डिजिटल से जुड़कर अपना उज्वल भविष्य बना सकते हैं। इस मौके पर प्रापसर भौतिक विज्ञान गिरीश चंद्र ने छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह गुसाईं, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, स्मृति कुलाश्री, धीरजधर बछवान, गोपाल बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *