जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बच्चों को सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर बेहतर राह पर चलने का संदेश दिया।
चंद्रावती लॉ कॉलेज में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डा. सुरेंद्र लाल आर्य व लॉ कालेज की प्राचार्य डा. अनुराधा कौशल्या ने किया। अतिथियों ने स्वयंसेवी छात्रों को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि एनएसएस छात्रों को बेहतर जीवन जीने की राह देता है। स्वयंसेवी छात्र समाज को नई दिशा दे सकते है। कहा कि वर्तमान में समाज में विभिन्न प्रकार की कुरीतियां पनप रही है। जिसके लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने की जरूरत है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी गीता रावत शाह, पार्षद सीता देवी, सुखपाल शाह, डा. अनुराग शर्मा, कृष्ण चंद्र खंतवाल मौजूद रहे।