छात्रों ने पुस्तकालय का समय बढ़ाने की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर आइसा ने सोमवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। बिड़ला परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में वाईफाई सुविधा सुचारु रूप से संचालित किए जाने, विश्वविद्यालय के दोनों पुस्तकालयों के रीडिंग रूम की समय-सीमा बढ़ाकर सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक किये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल के नेतृत्व में चल रहे हस्ताक्षर अभियान में छात्रों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान शिवांक नौटियाल ने बिड़ला एवं चौरास परिसर के पुस्तकालयों में हीटर की व्यवस्था किए जाने, पुस्तकालयों में पर्याप्त संख्या में एक्सटेंशन प्लग व बोर्ड उपलब्ध कराए जाने, बिड़ला एवं चौरास परिसर के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और विश्वविद्यालय के दोनों पुस्तकालयों के रीडिंग रूम की समय-सीमा बढ़ाकर सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक किए जाने की मांग की। कहा कि पुस्तकालय सम्बंधित मांगों को लेकर आइसा लम्बे समय से मांग उठा रहा है, परंतु अभी तक इस संबंध में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। कहा कि मांगों को लेकर आइसा एक सप्ताह तक हस्ताक्षर अभियान चलायेगा। कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं होती है तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका, अंकित उछोली, अतुल सती आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *