छात्रों ने उठाई प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार ।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय से एमए व एमकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश फार्म भरने की तिथि एक सप्ताह और बढ़ाने की मांग की है। कहा कि कई छात्र प्रवेश फार्म भरने से वंचित रह गए हैं।
गुरुवार को पूर्व विवि प्रतिनिधि सौरव पांडेय व पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष भास्कर ने प्राचार्य डा.जानकी पंवार के माध्यम से कुलसचिव को पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय की ओर से एमए व एमकॉम प्रथम सेमेस्टर प्रवेश फार्म निकाले गए थे। जिसकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई थी। बताया कि बैक परीक्षा परिणाम में देरी के कारण कई छात्र प्रवेश फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। ऐसे में अब उनके समक्ष समस्या खड़ी हो गई है।
कहा कि छात्रों के हित को देखते हुए फार्म भरने की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। छात्रों ने प्रवेश परीक्षा तिथि एक सप्ताह के लिए बढ़ाने की मांग की है। कहा कि विश्व विद्यालय के इस निर्णय से सैकड़ों छात्रों को मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *