छात्रों ने डिग्री कलेज में सीटें बढ़ाने की मांग की

Spread the love

चम्पावत। बीए प्रथम सेमेस्टर में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर टनकपुर के छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है। कहा कि अनलाइन आवेदन करने के बावजूद कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हैं। शुक्रवार को छात्र नेता हर्षित शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य एसके कटियार को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मात्र 150 सीटें ही बीए प्रथम सेमेस्टर में हैं, जिससे इस बार प्रमोट हुए कई छात्र प्रवेश से वंचित रह गए हैं। बताया कि मेरिट सूची में नाम न आने के बावजूद वह लोग अनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं मगर महाविद्यालय सीटें न होने का हवाला देकर छात्रों का भविष्य अंधकार में डाल रहा है। छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द उनके भविष्य को देखते हुए सकारात्मक फैसला लिया जाय। अन्यथा छात्रसंघ अपनी मांगों के लिए उग्र आंदोलन की राह पकड़ेगा। यहां छात्रसंघ उपाध्यक्ष नवल किशोर, नितिन प्रजापति, निखिल टम्टा, अनुराग अग्रवाल, रोशन भट्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *