छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बीएड और पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं होने पर आल डंडिया डीएसओ छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने विवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन की ऑल इंडिया काउंसिल मेंबर और गढ़वाल विवि में पीएचडी छात्रा रेशमा पंवार ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक भी कई विषयों के विषम सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित नहीं किए गए हैं। यह पूरी तरह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पूर्व छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान ने कहा अति शीघ्र परीक्षा परिणामों को घोषित किया जाए। प्रदर्शन में प्रिया, निशा, संजय, भानु, अमित, अनुराग आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *