श्रीनगर गढ़वाल : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली में गुरुवार को आयोजित विज्ञान महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं ने मॉडलों को तैयार कर वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 561 छात्र-छात्राओं ने 71 मॉडल और विज्ञान पर आधारित भव्य रंगोली बनाई। महोत्सव में पहुंचे अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों की खूब सराहना की। बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के गणित विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के विज्ञान प्रदर्शनी में जितने भी प्रोजेक्ट हैं सभी सराहनीय है। विज्ञान से ही विकास संभव है। प्रो. आरएस फत्र्याल ने कहा कि छात्रों के लिए विज्ञान की शिक्षा जरूरी है। विज्ञान के सहारे ही देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य भीमराज बिष्ट ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन विरेंद्र रावत ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक भौतिक विज्ञान विभाग के प्रवक्ता सुनील नौटियाल, किरन भट्ट, रिया, पुरुषोत्तम गैरोला, कृष्ण किशोर भंडारी, तेजपाल नेगी, सुरेंद्र बमराड़ा, मुकेश नेगी, सच्चिदानंद, आरती, सिमरन आदि मौजूद थे। (एजेंसी)