विद्यार्थियों ने किया पथ संचलन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि :
कोटद्वार : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सुदर्शन उपनगर इकाई की ओर से शहर में पथ संचलन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को संघ के कार्यों की भी जानकारी दी गई।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता ऋतुराज ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है, जो पिछले सौ वर्षों से अपनी यात्रा के कई व्यवधानों के बाद भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्य लक्ष्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना है। इसके लिए स्वयं सेवक लगातार कार्य कर रहे हैं। कहा कि जिस प्रकार से भगवान श्रीराम ने 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर असत्य पर सत्य की जीत हासिल कर हिंदुत्व का दीप प्रज्ज्वलित किया था, उसी प्रकार से वर्तमान में भी संघ की धारा की किरण के माध्यम से स्वयं सेवक समाज में प्रत्येक वर्ग में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के उपरांत स्वयं सेवकों ने जानकी नगर से होते हुए देवी रोड पर पथ संचलन किया। कांता प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर प्रचारक गौरव, नगर कार्यवाह प्रशांत कुकरेती, सुदर्शन उपनगर कार्यवाह विजेंद्र मैंदोला, रोहित बलोदी, प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *