खेल के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाए छात्र: डीएम

Spread the love

जिलाधिकारी ने किया बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने देवभूमि बेडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेल के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया ।
शुक्रवार को इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को खेल के क्षेत्र में अपना रोल मॉडल बनाना चाहिए, जिनसे वे प्रेरणा ले सकें। कहा कि खिलाड़ियों को अपनी डायरी बनानी चाहिए तथा उसमें उनके द्वारा खेले गये खेलों का रोल मॉडल का फोटो लगा सकें। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों में अलग-अलग क्षमताएं होती है लेकिन अपने खेल के प्रति समर्पण से ही आगे बढ़ सकते हैं। कहा की अब छोटे-छोटे शहरों से भी बड़े-बड़े खिलाड़ी उभर कर आ रहे हैं जिनसे हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। साथ ही जिलाधिकारी डॉ0 जोगदंडे ने नवनिर्मित टेनिस कोर्ट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इससे पौड़ी के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के अवसर मिलेंगे और वह विभिन्न खेलों में अपने कैरियर बना सकेंगे। उन्होंने लगभग 04 करोड़ 50 लाख से निर्मित कवर्ड लॉन टेनिस स्टेडियम का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि लगभग 10 से 15 दिनों के भीतर यह बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका लोकार्पण कर दिया जाएगा। जिससे पौड़ी के खेल प्रेमियों को फुटबॉल व बैडमिंटन के बाद लॉन टेनिस में भी आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आयोजक मंडल ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजित प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों में खेली जाएगी, जिसमें ओपन वर्ग (डबल्स), 35 से उपर आयु वर्ग (डबल्स), अधिकारी वर्ग (डबल्स), अंडर 17 बालक वर्ग (सिंगल) में खेली जायेगी। जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा अल्मोड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्यसेन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोनिवि( अध्यक्ष बैडमिंटन आयोजन समिति) धन सिंह कुटियाल, अधीक्षण अभियंता (संरक्षक) पी0 एस बृजवाल, बैडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष पौड़ी राजेंद्र बंगारी , प्रभारी खेल अधिकारी गिरीश कुमार, सचिव बैडमिंटन एसोसिएशन पौड़ी डॉ0 जगदीश नेगी, प्रशिक्षक युगल गौड़, गीत भंडारी सहित प्रतिभागी अर्चित, नितिन, प्रेरित सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *