छात्रों को स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : रनवे इनक्यूबेटर यूपीईएस देहरादून के सहयोग से जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के तत्वावधान में दो दिवसीय बहुप्रतीक्षित स्टार्टअप उत्तराखंड ग्रैंड चौलेंज बूटकैंप का आयोजन घुड़दौड़ी कॉलेज में किया गया। बूटकैंप का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आवश्यक कौशल, ज्ञान और नेटवर्क प्रदान करना है।
बूटकैंप के उद्घाटन दिवस में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए। जीबीपीआईईटी के डा. यतिंदर सिंह ने स्टार्टअप उत्तराखंड ग्रैंड चौलेंज बूटकैंप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सोमनाथ गर्ग ने इस तरह की पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तराखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने हेतु प्रतिभागियों का प्रोत्साहित किया। टीआईई देहरादून की सचिव स्वरलीन कौर ने उद्यमिता और टीम बिल्डिंग पर एक सत्र लिया जिसमें उन्होंने टीम वर्क पर जोर दिया। बूटकैंप के दूसरे दिन 20 प्रतिभागियों की ओर से नवाचार पेश की जाएंगे। कार्यक्रम में प्रो. प्रीति डिमरी, आशीष नेगी, माधो सिंह रावत, दिगपाल सिंह रावत, कमल रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *