छात्र-छात्राओं ने लोकगीत और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एकेश्वर प्रखण्ड के पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित लोक संस्कृति दिवस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के गांधी स्व. इन्द्रमणि बडोनी की जन्म जयन्ती पर छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, एनएसएस के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, शिक्षक कैलाश सिंह रावत, प्रमोद रमोला, दिनेश बिष्ट, प्रमोद रावत, नीरज रमोला, प्रकाश कैंथोला ने स्व. इन्द्रमणि बडोनी के चित्र पर माल्र्यापण करके और पुष्पवर्षा करके किया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि पृथक उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ ही इन्द्रमणि बडोनी गांधीवादी विचार धारा के पोषक और लोक संस्कृति के संवाहक थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक प्रकाश कैंथोला ने इन्द्रमणि बडोनी के व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखांकित किया। नवीं कक्षा के छात्र अंशु रावत और सातवीं कक्षा की छात्रा कनिष्का कैंथोला ने भी इन्द्रमणि बडोनी के जीवन दर्शन को रेखांकित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोकगीतों और लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने में जीविका, प्रियांशी, गौरी, साक्षी, यशवी, रिया, दिया, प्रेरणा, आरुषि, सोनाली, यशिका, हिमानी, निधि, जिया, सपना, अंशिका, गीता ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *