वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत झंडीचौड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं फर्नीचर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी विधायक निधि से विद्यालय के बच्चों को अध्ययन के लिए फर्नीचर प्रदान किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, पंजाबी, राजस्थानी, देशप्रेम आदि गीतों पर मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
रंगारंग संस्कृत वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी, विशिष्ठ अतिथि डॉ. अवासी भारती, प्रधानाचार्य सोहन लाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दिए प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए आवश्यक हैं। बच्चों को भी इसमें उत्साह पूर्वक भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों अपने बच्चों को फास्ट फूड, मोबाइल, कंप्यूटर, वीडियो गेम और नशे से दूर रखकर संस्कारवान और अनुशासित बनाने की अपील की। कहा कि तभी ये बच्चे अपना सुनहरा भविष्य बनाकर एक सशक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी दे सकते हैं। इस पर विद्यालय प्रधानाचार्य सोहनलाल ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पूर्व भी विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से विद्यालय में सार्वजनिक व्यायामशाला, टीन शेड निर्माण, भोजन आवास तथा विद्यालय की छतों की मरम्मत जैसे कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जा चुके हैं, जिससे विद्यालय की आधारभूत संरचना सशक्त हुई है। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सूचना एवं सेवा आधारित स्टॉल भी लगाए गए। जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का संचालन रतन पटवाल ने किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, पार्षद जे.पी बहुखंडी, जितेंद्र नेगी, आनंद घिल्डियाल, नवल किशोर, विवेक भारती, रामेश्वरी देवी, कुलदीप रावत, बबीता ग्वाड़ी सहित विभागीय अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

नेशनल योग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया सम्मानित
भाबर के जीआईसी झंडाचौड़ उत्तरी में रंगारंग वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने नेशनल योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र प्रियांशु, हिमांशु, वरुण के साथ-साथ व्यायाम प्रशिक्षक सुरेश सिंह और भारत स्वाभिमान की योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा योग आसनों की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों की तालियां बटोरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *