सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हो गया है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करने के साथ ही सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रति कुलाधिपति द्वारा मुख्य अतिथि व प्रति कुलपति द्वारा अन्य अतिथियों का स्मृतिचिह्न व शाल देकर स्वागत किया गया। प्रतिकुलपति प्रो. पी.एस. राणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय की प्रतिकुलाधिपति डा. आशा सिंह द्वारा अपने संबोधन के बाद दीक्षांत प्रतिज्ञा दोहराई गई। दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर के 16, स्नातक के 68 व डिप्लोमा के 66 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करने के साथ ही सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 12 छात्रों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. अनिल सिंह व डा. विभांशु विक्रम सिंह सहित विवि का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *