नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रों की करियर की पसंद और प्लेसमेंट की उम्मीदों को समझेगा। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने छात्रों के लिए जागरूकता सर्वे की सुविधा शुरू की है। इस सर्वे से डीयू प्लेसमेंट से जुड़े प्रयासों को ज्यादा असरदार और फोकस तरीके से लागू कर पाएगा। सर्वे से मिले जवाबों से कमियों को पहचानने और विभाग व रिक्रूटर के साथ सामंजस्य को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस सर्वे में हिस्सा लेना पूरी तरह से छात्रों की मर्जी पर है।
कंपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से कैंपस आकर छात्रों को जॉब के ऑफर करती है। ऐसे में प्लेसमेंट को पहले से ज्यादा बेहतर करने और छात्र हितकारी बनाने के लिए प्लेसमेंट जागरूकता सर्वे को शुरुआती की गई है। इसका उद्देश्य छात्रों से इनपुट एकत्र करना है, जिससे कि प्लेसमेंट से जुड़े प्रयासों को ज्यादा असरदार और फोकस तरीके से योजना बनाकर लागू किया जा सके। सर्वे से प्राप्त जवाब कम्यूनिकेशन की कमियों को पहचानने, विभाग और रिक्रूटर के साथ को ऑर्डिनेशन को मजबूत करने और भविष्य के अवसरों को छात्रों की उम्मीदों और इंडस्ट्री की जरूरतों के साथ बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद करेंगे। डीयू ने स्पष्ट किया है कि इस सर्वे में हिस्सा लेना पूरी तरह से छात्र की मर्जी पर है।
छात्रों से प्राप्त सभी जवाबों को गोपनीय रखा जाएगा। मूल्यांकन और प्लानिंग के मकसद से उनका विश्लेषण एक साथ किया जाएगा। डीयू का मानना है कि छात्रों से मिले इनपुट यूनिवर्सिटी भर में प्लेसमेंट फ्रेमवर्क और सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। प्लेसमेंट सेल की छात्रों को सलाह है कि वे नियमित प्लेसमेंट अवसरों के लिए डीयू की प्लेसमेंट वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।