जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में देवभूमि उद्यमिता की ओर से आयोजित कार्यशाला के आठवें दिन विद्यार्थियों को बाजार का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने व्यापारियों से बाजार की बारीकियों के बारे में जाना।
12 दिवसीय कार्यशाला के आठवें दिन प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी, देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डा. एसके गुप्ता व समन्वयक मनीष राणा ने विद्यार्थियों को स्वरोगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। डा. मुकेश रावत ने उद्यमिता में मानव संसाधन प्रबंध, कर्मचारी भर्ती, प्रबंधन, कर्मचारी संबंध, संगठनात्मक संस्कृति, मानव शक्ति नियोजन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बाजार सर्वेक्षण के महत्व व बाजार सर्वेक्षण की प्रक्रिया के भी बारे में जानकारी दी। तृतीय एवं चतुर्थ सेशन में देवभूमि उद्यमिता टीम के नोडल अधिकारी डा. एसके गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक मनीष राणा व डा. मुकेश रावत के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग समूहों में कोटद्वार क्षेत्र के बाजार का सर्वेक्षण किया। इस मौके पर अक्षित नेगी, प्रियांशु नेगी, अर्पित, मोहित, हिमांशु एवं मोहित सैनी आदि मौजूद रहे।