छात्रों ने विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Project 2
सोमवार को विद्यालय परिसर में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए “आशीर्वाद शुभकामना समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राजेंद्र जखमोला विद्यालय की उपाध्यक्षा मीनाक्षी शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय के अनुभवों एवं विचारों को साझा किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं को कमला नेहरू पुरस्कार के अंतर्गत चेक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के साथ ही आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *