विद्यार्थियों ने गांव में चलाया स्वच्छता अभियान, दिया संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल के स्वयं सेवियों ने मैंदणी गांव में स्वच्छता अभियान चलाते हुए आमजन को जागरूक किया। कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ भारत निर्माण के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
महाविद्यालय की ओर से मैंदणी गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा. भारती ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। एनएसएस हमें बेहतर समाज सेवा से जोड़ने का कार्य करता है। इसलिए शिविर में दी जाने वाले जानकारी को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में भी बताया गया। कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठकर योगाभ्यास करना चाहिए। शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने ग्राम मैंदणी में सफाई अभियान भी चलाया। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। इस मौके पर राजकुमार, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, डा. सूरबीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *