आईएचएमएस में विद्यार्थियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Spread the love

कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित की गई तीन दिवसीय कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की एनएसएस इकाई की ओर से तीन दिवसीय ताइक्वांडो कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्नातक पहले वर्ष के छात्र-छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए गए। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने आपातकाल में दुष्मन के छक्के छुड़ाने के लिए महत्वपूर्ण कौशल सीखे।
बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित आत्मरक्षा शिविर का संस्थान के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लगन के साथ कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में ताइक्वांटो प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट कोच चारु संगम ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शरीर को चुस्त रखने के लिए प्रारंभिक व्यायाम सिखाई। साथ ही अपर पंच, मिडिल पंच और लोअर पंच और किक के माध्यम से दुष्मन को चित करने के उपाय का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि आज के समय में छात्राओं के लिए स्वयं की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। अचानक उत्पन्न होने वाली किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहना आवश्यक है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, पीआरओ नरेश थपलियाल, कार्यक्रम समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर ममता सहित सभी विभागों के प्राध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *