छात्र-छात्राओं ने जाना आपदा न्यूनीकरण के गुर

Spread the love

बागेश्वर। राउमावि उद्यमस्थल में आपदा प्र्रबंधन को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनर भुवन चौबे ने आपदा के बाद घायलों को कैसे मदद पहुंचाई जाए इसकी जानकारी दी। रस्सियों के सहारे खाई में उतरने तथा घायलों को लाने का तरीका बताया। इसके साथ ही फर्स्ट एड के महत्व के बारे में बताया। चौबे ने कहा कि घायल को जितनी जल्दी फर्स्ट एड की सुविधा मिलेगी उसका लाभ उसे उतनी जल्दी होगा। शिक्षिका राधिका पाठक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के ईको एंड यूथ क्लब मद में बची चार हजार की धनराशि का व्यय किया गया। उन्होंने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *