विद्यार्थियों ने सीखे फोटो ग्राफी के गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को फोटो ग्राफी के गुर सिखाए गए।
मंगलवार को महाविद्यालय कोटद्वार में पत्रकारिता और जनसंचार विभाग द्वारा फोटोग्राफी विषय पर एक वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। विभाग के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना भी की गई। प्रभारी प्राचार्य महन्थ मौर्य द्वारा छात्र छात्राओं को पत्रकारिता एवं जन संचार विषय के महत्व पर जानकारी दी गई। पूजा बड़थ्वाल द्वारा फोटोग्राफी में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया गया। इसके उपरांत श्वेता रावत ने फोटोग्राफी की तकनीकी जानकारी छात्र छात्राओं को दी। डॉ प्रीति रानी द्वारा छात्र-छात्राओं को जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में करियर बनाने के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि पहली बार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक रोजगार परक पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। जिसमें प्रवेश लेने के लिए उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी मीनाक्षी सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. आदेश कुमार, डॉ शोभा रावत, डॉ. अंशिका बंसल, डॉ. सोमेश ढौंढियाल, डॉ. मोहन कुकरेती, डॉ. संत कुमार, डॉ. पूनम गैरोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *