स्काउट गाइड शिविर में विद्यार्थियों ने सीखे गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत क्रैडल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को टेंट निर्माण सहित अन्य गुर सिखाए गए।
विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर के अंतिम दिन शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के बारे में बताया। कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर समाज सेवा का अवसर मिलता है। आपदा के समय किस तरह बचाव करना है यह सीखना भी स्काउट गाइड का एक मुख्य अंग है। विद्यार्थियों को शिविर में मिलने वाली जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने टेंट बनाकर अपनी प्रतिभा भी दिखाई। विद्यालय की संरक्षक रेणुका गुसाईं ने कहा कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अधिक से अधिक बच्चों को कार्यशाला में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया जाता है। इस मौके पर वैभव गौड़, राजीव गुसाईं, राजेश कुमार, रजनी नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *