सीयूईटी परीक्षा से छूटे छात्रों को परीक्षा देने का मौका दिया जाए

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र नेताओं ने सीयूईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी न होने के कारण दो जुलाई को हुई प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से वंचित रहे छात्रों को परीक्षा देने का मौका दिए जाने की मांग की है।
इस संदर्भ में विवि की कुलपति के समक्ष छात्र नेताओं ने इस मांग को रखते हुए कहा कि जब से एनटीए द्वारा सीयूईटी की परीक्षाएं प्रारंभ की गई हैं, तब से छात्र अपने एडमिट कार्ड व परीक्षा केंद्र को लेकर परेशान हैं। कहा पूर्व में छूटे हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा कराए जाने की विभिन्न स्तरों से मांग करने के बाद दो जुलाई को परीक्षा कराई गई, लेकिन उसके बाद भी कई छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए। जिसके कारण वह इस बार भी परीक्षा देने से वंचित रह गए। जबकि उनके द्वारा परीक्षा फार्म भरे गए हैं। जय हो संगठन के वीरेंद्र बिष्ट व नित्यांनद सेमवाल ने कुलपति से एनटीए से वार्ता कर इस समस्या के समाधान की मांग की। कहा यदि इसके बाद भी छूटे हुए छात्रों की परीक्षा नहीं कराई गई तो जय हो छात्र संगठन को उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से विवि प्रशासन की होगी। इस संदर्भ में छात्र नेताओं को ज्ञापन भी दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *