शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय में की तालाबंदी

Spread the love

रुद्रपुर। बीएससी की कक्षाओं में शिक्षकों की आपूर्ति को लेकर छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के गेट पर तालाबंदी की। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। साथ ही छात्र-छात्राओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को तालाबंदी के दौरान प्रभारी प्राचार्य सरबजीत सिंह को सौंपे ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय में लंबे समय से विज्ञान संकाय में शिक्षकों को कमी है। एक ही शिक्षकों को कई कक्षाओं का भार दिया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लग रही है। इसके चलते परीक्षा में छात्र-छात्राओं बैक आ रही है। उन्होंने महाविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति, नियमित कक्षाएं संचालित करने और विज्ञान की लैब के खराब उपकरणों को ठीक कराने की मांग की है। मांगे पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान महा संघ सचिव हिमांशु सिंह, धीरज गंगवार, रजत बिष्ट, रिया दत्ता, जया, शोभा, प्रशांत, दीपांशी, खुशी, अविनाश समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *