विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड रिखणीखाल क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में वन विभाग की ओर से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया।
वन विभाग के अतिरिक्त वन भूमि संरक्षण प्रभाग रामनगर के रिंगलाणा रेंज की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। वन सरपंच यशपाल सिंह चौहान विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णु पाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में विद्याथियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। वन दरोगा बृजपाल सिंह व वन आरक्षी विवेकानंद मैठाणी द्वारा पॉलीथिन उन्मूलन व उससे होने वाली हानियों, ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन का जागरूक होना अति आवश्यक है। गोष्ठी का संचालन सहायक अध्यापक डा.ॅ अम्बिका प्रसाद ध्यानी ने किया। गोष्ठी में विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *