रैली निकालकर विद्यार्थियों ने आमजन को किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार शाम विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकली। रैली राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार से प्रेक्षागृह तक निकाली गई।
मंगलवार शाम करीब साढे़ चार बजे विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकली। रैली में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार, मॉडल पब्लिक स्कूल सुखरो, राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार, आर्य कन्या इंटर कालेज, महाविद्यालय के एनसीसी के विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में पर्यावरण, जल संरक्षण, नशे के दुष्परिणामों सहित अन्य जागरूकता की तख्तियां भी पकड़ी हुई थी। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहकर बेहतर समान निर्माण में आगे आने की भी अपील की गई। वहीं, सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार सुबह पदमपुर में बहुद्देशीय शिविर भी हुआ। जिसमें शहरवासियों ने नि:शुल्क अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *