देवीधुरा में मांगों को लेकर छात्र लामबंद

Spread the love

चम्पावत। देवीधुरा डिग्री कलेज में छात्रसंघ और एबीवीपी कार्यकर्ताओं मांगों को लेकर लामबंद हैं। विधार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वह लोग डटे रहेंगे। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट ने कहा कि वह लोग इसी सत्र से पीजी कक्षाओं का संचालन करने, कलेज को जोड़ने वाली का निर्माण करने, स्नातक में नए विषय खोलने, अर्थशास्त्र के शिक्षक की तैनाती करने और पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तक की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। धरने में बैठे छात्रों की बीते दिन तबीयत खराब हो गई। जिनकी हालत में सुधार हुआ है। छात्रसंघ व एबीवीपी के छात्रों ने कहा कि वह अपनी मांगों को मुखर हैं। कहा कि वह लोग आश्वासन पर पीटे हटने वाले नहीं हैं। यहां महासंघ सचिव अल्मोड़ा अर्जुन बिष्ट, अभाविप कार्यकर्ता सुदीप चम्याल, पंकज सिंह चम्याल, अमित कुमार, दीपेश भट्ट, सरिता रावत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *