छात्रों को मतदान के लिए प्रेरित किया

Spread the love

उत्तरकाशी। पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में डिग्री कलेज उत्तरकाशी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम मयूर दीक्षित ने एनसीसी कैडेट और छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। प्रशासन की ओर से छात्रों के सहयोग से विशाल जन जागरूकता रैली भी निकाली गई।
सोमवार को डीएम मयूर दीक्षित ने कलक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पश्चात राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को मतदान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा मतदाताओं के 6 हजार से अधिक वोटर कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इसके नए वैरियंट ओमिक्रोन को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने टीकाकरण भी जोर दिया। एसपी प्रदीप कुमार राय ने छात्रों को नशे से बचने और अपराध नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्रैफिक नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *