जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढांग में करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को बेहतर करियर की जानकारी दी गई। कहा कि बच्चों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए।
आयोजित काउंसलिंग कार्यशाला में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मनोवैज्ञानिक कर्नल (सेनि.) एसएस साही व विक्रम कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर के बारे में जानकारी दी। कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत करने वालों को एक दिन अवश्य सफलता प्राप्त होती है। कहा कि जिस क्षेत्र में विद्यार्थियों की रूची है वह उस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं, अपनी क्षमता व रूचि के अनुसार ही विद्यर्थियों को अपना करियर चुनना चाहिए। डा. बलूनी ग्रुप आफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने कहा कि इस तरह की करियर काउंसलिंग से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर कोटद्वार विंग की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।