केवि ग्वालदम के छात्रों ने जी20 के अंतर्गत की प्रभात फेरी और साईकिल रैली

Spread the love

चमोली। केन्द्रीय विद्यालय सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम में जी 20 क्रियाकलापों के अंतर्गत प्रभात फेरी और साईकिल रैली का आयोजन उल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इसके अंतर्गत विद्यालय के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की छात्र छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने देशभक्ति और जी 20 विषयक पंक्तियों का उद्घोष कर वातावरण और ग्वालदम परिसर को गुंजायमान कर दिया। सम्पूर्ण बाजार छात्रों की इस गतिविधि से अभिभूत हुआ। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या अनीता बिष्ट ने इस प्रभात फेरी और साइकिल रैली का शुभारम्भ किया। सभी शिक्षकों ने इस गतिविधि में प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन राज सिंह रावत, कुंवर सिंह बिष्ट,सोनम ने किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा उप महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम ने इस कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की इस अवसर पर राकेश चन्द्र बबाड़ी,ड़ वेदप्रकाश गर्ग,श्री अभिषेक, हितेंद्र सिंह, विनय त्यागी, जयदेव, प्रवीन,श्री सुमित, देवाशीष प्रधान ने कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *