कला उत्सव में दिखाएंगे प्रतिभा दिखाएंगे छ: स्कूलोें के छात्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों के बच्चे राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसमें जिले के दस छात्र-छात्राएं संगीत गायन, संगीत वादन, दृश्य कला आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिला स्तर पर इन छात्रों का चयन बीते 11 नवंबर को हुआ। राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद ये सभी छात्र-छात्राएं जनवरी में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा के तहत पौड़ी जिले 6 स्कूलों में छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय कला उत्सव के तहत हुआ है। समग्र शिक्षा की जिला समंवयक (पैडागॉजी) गरिमा व्यास ने बताया कि कला उत्सव के लिए पीएमश्री राकइंका श्रीनगर से संगीत गायन (एकल) में खुशी रावत व पारंपरिक कहानी वाचन में हेमा व सोनाली, संगीत वादन (समूह) में पीएमश्री राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार के पीयूष, दिव्य, अभय व भावेश शामिल हैं। श्रीगुरू रामराय पब्लिक स्कूल पौड़ी से दृश्य कला (त्रिआयामी) में प्रियंका नेगी व नाटक (एकल) में आर्यन, नृत्य (एकल) में राइंका जगतेश्वर की करिश्मा का चयन हुआ है। बताया कि बीते 11 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम विजेताओं को राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए चयनित किया गया। राज्य स्तरीय कला उत्सव सितारगंज में आयोजित कला उत्सव 27 नवंबर तक आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *